दिल्ली में मॉडल की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर:गोली लगने के बाद गिरफ्तार; घर में घुसकर 21 साल की मुस्कान को चाकू मारा था
दिल्ली पुलिस ने तिलक नगर में 21 साल की मॉडल मुस्कान की हत्या के मुख्य आरोपी जिम ट्रेनर इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान वेस्टर्न डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ की टीम के साथ उसकी मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी को गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी इमरान पिछले कुछ समय से मुस्कान को जानता था। जांच में सामने आया है कि वह बुधवार शाम मुस्कान के घर पहुंचा था। वारदात के वक्त मुस्कान घर में अकेली थी। उसके परिवार वाले बाहर गए थे। आरोप है कि घर में घुसने के बाद इमरान ने मुस्कान पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। अब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस हत्या की वजह और वारदात से जुड़े बाकी पहलुओं की जांच कर रही है। यह खबर लगातार अपडेट हो रही है…
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar