दिल्ली में मॉडल की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर:पुलिस ने पैर में 3 गोलियां मारकर किया गिरफ्तार; घर में घुसकर चाकू मारने का आरोप
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार देर रात तिलक नगर में 21 साल की मॉडल और दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा मुस्कान की हत्या के मुख्य आरोपी जिम ट्रेनर आकिब उर्फ इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान वेस्टर्न डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ की टीम के साथ उसकी मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी को गोली लगी।
घायल इमरान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, इमरान 26 साल का है और पहले जिम ट्रेनर के तौर पर काम करता था। बुधवार शाम मुस्कान घर में अकेली थी, जबकि उसके परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। इसी दौरान इमरान उसके घर पहुंचा।
दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने मुस्कान पर चाकू से कई वार किए और वहां से फरार हो गया। गंभीर हालत में मुस्कान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इमरान ने 4 गोलियां चलाईं, पुलिस ने 7; घटनाक्रम मुस्कान का फोन लेकर भागा: बुधवार शाम भागते समय इमरान मुस्कान का मोबाइल फोन अपने साथ ले गया था। बाद में जांच के दौरान पुलिस ने सड़क किनारे से फोन बरामद कर लिया। उसकी आखिरी लोकेशन दिल्ली के नांगल इलाके में पाई गई थी।
पूरे जिले में चेकपॉइंट: इस घटना के बाद, पूरे जिले में बैरिकेड और चेकपॉइंट लगाए गए और इमरान को ढूंढने के लिए टीमें तैनात की गईं। इमरान लगातार अपने छिपने के ठिकाने बदलता रहा। CCTV की मदद से इमरान को ढूंढा: दिल्ली पुलिस के अनुसार, गुरुवार को सीसीटीवी फुटेज की मदद से इमरान को राजौरी गार्डन में खोजा गया।
जब पुलिस ने उसे सरेंडर करने को कहा, तो उसने पिस्तौल से गोली चलाई। इमरान के पैर में तीन गोलियां लगीं: पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे घायल कर दिया और बाद में उसे हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने चार गोलियां चलाईं, जबकि पुलिस ने सात गोलियां चलाईं, जिससे इमरान के पैर में तीन गोलियां लगीं।
CCTV में मुस्कान के घर के दाखिल होता दिखा था इमरान पुलिस के मुताबिक, CCTV फुटेज में इमरान शाम करीब 5:40 बजे मुस्कान की बिल्डिंग में दाखिल होता दिखाई दिया था। घर में काम करने वाली महिला ने मुस्कान को दूसरी मंजिल पर घायल हालत में देखा और उसके परिवार को जानकारी दी थी।
शाम 7:24 बजे तिलक नगर थाने में चाकू से हमला किए जाने की PCR कॉल मिली। मुस्कान के भाई के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया गया था और उसने भी इमरान पर श
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar