दिल्ली के इन मार्केट से खरीदें सस्ती चनिया- चोली, सिर्फ 500 में बनेगा नवरात्र स्पेशल आउटफिट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवरात्रि आते ही लड़कियों के बीच सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट गरबा और डांडिया नाइट के आउटफिट को लेकर रहती है.
चनिया चोली, लहंगा, मिरर वर्क वाला दुपट्टा और ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी से पूरा गरबा लुक तैयार किया जाता है.
लेकिन अगर आप हर नाइट के लिए नया आउटफिट खरीदने की सोच रही हैं तो बजट बिगड़ सकता है.
ऐसे में दिल्ली की कुछ मार्केट आपके काम आ सकती हैं.
यहां आपको कम बजट में चनिया चोली से लेकर लहंगा, कुर्ती और ज्वेलरी तक मिल सकती है.
तो अगर आप सस्ता और स्टाइलिश नवरात्रि आउटफिट ढूंढ रही हैं, इन मार्केट को ट्राई कर सकती हैं. ये शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं.
1. सरोजिनी मार्केट
कम बजट में शॉपिंग की बात हो और दिल्ली में सरोजिनी नगर का नाम न आए, ऐसा कैसे हो सकता है.
यहां आपको रंग-बिरंगे टॉप, स्कर्ट, दुपट्टे और इंडो-वेस्टर्न कपड़ों के साथ गरबा लुक के लिए कई बजट ऑप्शन मिल सकते हैं. कुछ जगहों पर चनिया चोली और एथनिक सेट भी मिल जाते हैं. यहां बातचीत करके पैसे भी कम हो जाते हैं.
नवरात्रि के लिए यहां करीब 500 रुपए से 2,000 रुपए के आसपास चनिया चोली सेट मिल सकते हैं.
अगर आपका बजट कम है और आपको एक से ज्यादा आउटफिट लेने हैं, तो ये मार्केट अच्छा ऑप्शन है.
2. जनपथ
जनपथ में गुजराती और ट्रेडिशनल कपड़ों की शॉपिंग के लिए काफी ऑप्शन मिलते हैं.
यहां मिरर वर्क, कलरफुल स्कर्ट, दुपट्टे और ट्रेडिशनल एक्सेसरीज जैसी चीजें मिल सकती हैं.
खास बात ये है कि यहां से सिर्फ ड्रेस ही नहीं बल्कि ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और दूसरी छोटी-छोटी एक्सेसरीज लेकर आप अपना पूरा नवरात्रि लुक तैयार कर सकती हैं.
जनपथ पर चनिया चोली सेट करीब 1,000 से 2,500 रुपए के बीच मिल जाते हैं. बाकि तो आप बार्गेनिंग करके पैसे कम करा ही सकती हैं.
3.
लाजपत नगर
लाजपत नगर मार्केट उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो बहुत ज्यादा महंगा भी नहीं खरीदना चाहते,
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar