दिल्ली के मास्टर्स हॉकी कप में भोपाल के खिलाड़ियों ने बढ़ाया गौरव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। दिल्ली में आयोजित मास्टर्स हॉकी कप में भोपाल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 40+ और 50+ आयु वर्ग में क्रमशः दूसरा एवं तीसरा स्थान हासिल कर राजधानी का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर शाहब मुश्ताक फैंस क्लब, भोपाल द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों एवं खेल जगत से जुड़े लोगों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
50+ आयु वर्ग के खिलाड़ियों का सम्मान
50+ वर्ग में इमरान अहमद, मुमताज उद्दीन, किरो, खालिद यार, मुन्ना लाल कटारे, अफसर अली, अंसार उद्दीन एवं फैजान-उल-हक को सम्मानित किया गया।
40+ आयु वर्ग के खिलाड़ियों को सम्मान
40+ वर्ग में टीम प्रबंधक शमशेर खान, प्रशिक्षक मुजीबुर गनी तथा खिलाड़ी असद कमाल, मेहराज उद्दीन, आफताब उद्दीन, इनाम एवं रईस को सम्मानित किया गया।
महिला हॉकी खिलाड़ी आयून शादाब सम्मानित
भोपाल की उभरती महिला हॉकी खिलाड़ी आयून शादाब को भी सम्मानित किया गया। उनका चयन एमपी एकेडमी, ग्वालियर में हुआ है और वे भोपाल से चयनित एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं। हॉकी खिलाड़ी मोहसिन का भी सम्मान किया गया।
समाजसेवा और विधि क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान
समारोह में समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए जेके बिल्डर्स के अब्दुल जब्बार खान तथा विधि क्षेत्र में कार्य के लिए अधिवक्ता सरवर खान और राष्ट्रशक्ति फाउंडेशन—हमारा नारा भाईचारा से जुड़े अधिवक्ता मोहम्मद शरीक खान को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एमटीएफसी के संचालक तारिक भाई तथा ऐशबाग हॉकी के प्रशिक्षक शादाब हसीब सहित खेल जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे। आयोजन में शाहब मुश्ताक फैंस क्लब के शाहब मुश्ताक एवं उनके साथियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। क्लब से जुड़े सदस्यों का भी सम्मान किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि मास्टर्स हॉकी खिलाड़ियों की उपलब्धि से भोपाल के खेल जगत को गौरव मिला है। ऐसे सम्मान समारोह खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के साथ नई पीढ़ी को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मास्टर्स हॉकी कप में भोपाल के खिलाड़ी दिल्ली में 40+ और 50+ आयु वर्ग में दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करके अपनी टीम को गौरव दिलाया। यह आयोजन वरिष्ठ खिलाड़ियों के लिए एक मंच है जहाँ वे अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करते हैं। भोपाल की इस सफलता से खेलप्रेमी और युवा वर्ग को प्रेरणा मिलेगी, क्योंकि यह दिखाता है कि उम्र के बावजूद उत्कृष्टता संभव है। इससे स्थानीय खेल क्लबों को प्रोत्साहन मिलेगा और अधिक लोगों को हॉकी में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगा, जिससे खेल संस्कृति और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ेगी।