राजनीति

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एम्स ट्रॉमा सेंटर का किया दौरा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एम्स ट्रॉमा सेंटर का किया दौरा

सितंबर 09, नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आजएम्स ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सत्य निकेतन भवन हादसे में घायल छात्रों के परिजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और इलाज की स्थिति की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल समय में दिल्ली सरकार उनके साथ खड़ी है और छात्रों के इलाज में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने एम्स के चिकित्सकों से घायल छात्रों की स्थिति और उन्हें दिए जा रहे उपचार की विस्तृत जानकारी भी ली।

चिकित्सकों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल छात्रों की डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी घायल छात्रों को सर्वोत्तम संभव उपचार और जरूरी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि इलाज से जुड़ी किसी भी आवश्यकता में सरकार हरसंभव मदद करेगी।

रेखा गुप्ता ने कहा कि सत्य निकेतन हादसे को लेकर कार्रवाई आगे बढ़ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

एम्स ट्रॉमा सेंटर का दौरा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा किया गया, जहाँ उन्होंने सत्य निकेतन भवन हादसे में घायल छात्रों के परिवारों से मुलाकात कर इलाज की स्थिति पर चर्चा की। यह कदम दिखाता है कि सरकार घायल छात्रों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर है और किसी भी कमी को नहीं आने देगी। इस दौरे से आम जनता को विश्वास मिलेगा कि सरकार आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं पर ध्यान दे रही है, जिससे नागरिकों के बीच सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।