दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत; एमपी समेत 15 राज्यों में रेड अलर्ट
दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भर गया। रोड पर गाड़ियां फंसने से जाम लग गया। सोमवार को तेज बारिश और खराब मौसम के कारण इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करीब 390 उड़ानें देरी से उड़ीं। 15 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। 26 उड़ानें रद्द कर दी गईं।
वहीं, गुरुग्राम में कई जगह तीन फीट तक पानी भर जाने के बाद प्रशासन ने मंगलवार को सरकारी दफ्तरों, सभी स्कूलों में वर्क फ्रॉम होम घोषित कर दिया। सोमवार को सड़कों पर पानी भरने से स्कूल बसें फंस गईं। इनमें छोटे बच्चे बैठे थे। यूपी के अयोध्या समेत 15 शहरों में मंगलवार सुबह से बारिश हो रही है।
वहीं, वाराणसी में सोमवार रात 8 बजे से पानी गिर रहा है। स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई। मथुरा में सड़कें और रिहायशी इलाके डूब गए। मध्य प्रदेश के भोपाल समेत कई जिलों में सोमवार को तेज बारिश हुई। विदिशा के बाजार में पानी भर गया।
भोपाल में कई जगहों पर ट्रैफिक जाम लग गया। प्रदेश में अब तक 28.75 इंच बारिश हो चुकी है। कोटा पूरा होने के लिए अभी 10.69 इंच की जरूरत है। मौसम विभाग ने 27 अगस्त तक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड और केरल समेत 15 राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे दिए गए लाइव ब्लॉग को देखें…
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar