देश

दिल्ली: नितिन नवीन ने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दिल्ली: नितिन नवीन ने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

अगस्त 24, नई दिल्ली: नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित पावन माटी कलश वंदन एवं वितरण कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने बिना किसी पार्टी का नाम लिए कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम्’ ने देश की आजादी की नींव मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और यह स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष का प्रतीक रहा है।

नितिन नवीन ने आरोप लगाया कि आज भी कुछ लोग ‘वंदे मातरम्’ का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और देशभक्ति से जुड़े प्रतीकों के सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। फ़ाइल फ़ोटो

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।