व्यापार

दिल्ली पहुंच रही 800 टन प्याज, 24 घंटे के भीतर 35 रुपए किलो मिलेगा 'कांदा'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दिल्ली पहुंच रही 800 टन प्याज, 24 घंटे के भीतर 35 रुपए किलो मिलेगा 'कांदा'

प्याज की ज्यादा कीमतों से परेशान दिल्ली वालों के लिए राहत की खबर है. महाराष्ट्र के नासिक से 800 टन प्याज लेकर कांदा एक्सप्रेस बुधवार को दिल्ली पहुंचेगी.

सरकार इस प्याज को आम बाजार के मुकाबले कम कीमत पर यानी 35 रुपये किलो बेचने की तैयारी में है. ये प्याज नेफेड, एनसीसीएफ और केंद्रीय भंडार के स्टोर के जरिए लोगों को मिलेगा. उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने बताया कि कांदा एक्सप्रेस के जरिए महाराष्ट्र के नासिक में रखे बफर स्टॉक से प्याज दिल्ली लाया जा रहा है.

इसका मकसद ज्यादा कीमतों पर लगाम लगाना और लोगों को सस्ती दर पर प्याज देना है. फिलहाल दिल्ली में प्याज करीब 55 रुपये किलो तक बिक रहा है. ऐसे में 35 रुपये किलो की सरकारी बिक्री से लोगों को बहुत राहत मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़े :सस्ती हो रही अब चीनी, एक झटके में 18% तक गिर गए दाम इन शहरों में भी भेजा जा रहा प्याज

दिल्ली के अलावा चेन्नई, एर्नाकुलम, मदुरै और गुवाहाटी में भी रेलवे के जरिए बड़ी तादाद में प्याज भेजा जा रहा है. इसके लिए अलग रेलवे का इस्तेमाल किया जा रहा है. सरकार के मुताबिक, इन शहरों में भेजा जा रहा प्याज बफर स्टॉक का हिस्सा है, जिसे बाजार में सप्लाई ज्यादा करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.

24 अगस्त को देश में प्याज की औसत खुदरा कीमत 43.53 रुपये किलो रही. एक साल पहले ये 27.37 रुपये किलो थी. यानी कीमत में करीब 59% का इजाफा हुआ है. वहीं औसत थोक कीमत भी 21.23 रुपये से ज्यादा होकर 35.58 रुपये किलो पहुंच गई है. शहरों में चेन्नई में प्याज 60 रुपये, दिल्ली में 55 रुपये और कोलकाता में 53 रुपये किलो तक बिका.

ज्यादा कीमत रोकने के लिए बफर स्टॉक कांदा एक्सप्रेस के जरिए प्याज भेजने की पहल 2024-25 में शुरू हुई थी. पिछले वित्त

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।