दिल्ली पीजी हादसा- राजधानी की सभी इमारतों की जांच होगी:MCD ने 3 दिन में रिपोर्ट मांगी; 28 लाख में सिर्फ 19 बिल्डिंग खतरनाक मिलीं थी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नई दिल्ली में सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ऑफ दिल्ली-MCD ने पूरी दिल्ली में इमारतों की जांच के आदेश दिए हैं। MCD ने सभी जोन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों (बिल्डिंग) से अपने क्षेत्र की इमारतों का निरीक्षण कर 10 सितंबर तक रिपोर्ट देने को कहा है। सत्य निकेतन में रविवार को एक बिल्डिंग गिरने से 7 लोगों की मौत हुई थी और कम से कम 6 लोग घायल हुए थे।
इसी हादसे के बाद यह आदेश जारी किया गया है। जांच के दौरान जुटाई गई जानकारी को दिल्ली हाईकोर्ट में 10 दिन के भीतर दाखिल किए जाने वाले हलफनामे में शामिल किया जाएगा। सुनवाई 25 सितंबर को होगी। इधर, MCD के मुताबिक इस साल की शुरुआत में हुए एक सर्वे में 27,84,286 इमारतों का सर्वे किया गया, जिनमें से केवल 19 खतरनाक पाई गईं थीं।
हादसे के 3 आरोपी गिरफ्तार, दंपती 14 दिन की रिमांड पर पुलिस के मुताबिक, सत्य निकेतन में पांच मंजिला बिल्डिंग गिरने के मामले में प्रॉपर्टी मालिक उर्मिला गुप्ता, उनके पति हरिराम गुप्ता और बेटे महेश गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रॉपर्टी उर्मिला गुप्ता के नाम पर रजिस्टर्ड है, लेकिन इसका प्रबंधन और संचालन उनके पति और बेटे के पास था।
सोमवार रात इन तीनों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। जस्टिस भव्य खराल ने हरिराम और उर्मिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, जबकि महेश को 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने PG संचालकों और लेबर कॉन्ट्रैक्टर को पकड़ने के लिए भी तलाश शुरू कर दी है। उनकी भूमिका की जांच की जाएगी।
मलबा हटने के बाद की 2 तस्वीरें… मैप के जरिए समझिए हादसे की लोकेशन… हादसे में 7 की मौत, 3 गंभीर; रेस्क्यू ऑपरेशन 28 घंटे चला हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। इनमें अभिषेक कुमार, अर्पित जाज, युवराज सोनी, पवन कुमार, सुरेंद्र सिंह, अक्षत सिंह, परम लाल कोरी शामिल हैं। सत्य निकेतन में 28 घंटे लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन सोमवार शाम पूरा हुआ।
मलबे से 12 लोग निकाले गए। 3 घायलों की हालत गंभीर है। MCD ने साउथ जोन के 5 अधिकारी सस्पेंड किए हादसे के बाद MCD ने साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार को सोमवार को सस्पेंड कर दिया। उनके साथ चार इंजीनियरिंग अधिकारियों को भी विभागीय कार्रवाई पूरी होने तक सस्पेंड किया गया है। इसके बाद IAS अधिकारी शाश्वत सौरभ को MCD के साउथ जोन का अतिरिक
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
सुरक्षा का ख्याल रखकर हम समाज को सुरक्षित बना सकते हैं। जब इमारतों की जाँच के आदेश आते हैं, तो हमें भी अपने घर और कार्यस्थलों की नियमित निरीक्षण करनी चाहिए। दोषपूर्ण निर्माण को समय पर सुधारना, न केवल जीवन बचाता है, बल्कि जिम्मेदारी का संदेश भी देता है। इस हादसे से हमें यह सिखने को मिलता है कि नियमों का पालन और सतर्कता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।