व्यापार

‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना

दिल्ली में पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर पुलिसकर्मियों की तरफ से किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने निशाना साधा है.

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के प्रदर्शन को लेकर तंज कसते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर सवाल उठाया है.

पोस्ट में CJP ने पूछा, दिल्ली पुलिस, पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन क्यों कर रही है और निर्धारित प्रोटेस्ट साइट पर क्यों नहीं गई?

संगठन ने आगे सवाल किया, क्या इससे जनता और व्यापार को परेशानी नहीं हो रही है?

CJP ने दिल्ली पुलिस अधिकारी का वीडियो किया शेयर

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने X पोस्ट में दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वे मीडिया से बातचीत कर रहे हैं.

न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) मनस्वी वशिष्ठ और दिल्ली पुलिस के अन्य पुलिस अधिकारी पुलिस मुख्यालय के बाहर जमे रहे.

Why is @DelhiPolice protesting outside police headquarters and not at one of the designated protest sites? Isn t this causing inconvenience to the public and businesses?

Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) November 2, 2026

ACP मनस्वी वशिष्ठ ने IANS से बातचीत में कहा, हमने अपनी मांगे पुलिस कमिश्नर सर के सामने रख दी हैं.

हम उनसे जो संपर्क सभा की मांग की थी, वो उन्होंने हमें उपलब्ध कराई.

जिस तरह से हमने सोचा था, उस तरह से ज्यादातर लोगों को खुलकर बोलने का मौका नहीं मिला, लेकिन फिर भी हमने अपनी मांगें उनके सामने रख दी हैं.

हम प्रदर्शन करने नहीं, संपर्क सभा करने आए हैं- ACP वशि

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।