अपराध

दिल्ली पुलिस का जनता के नाम भावुक पत्र

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दिल्ली पुलिस का जनता के नाम भावुक पत्र

अक्टूबर 09, नई दिल्ली: आंदोलन के बीच सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर दिल्ली पुलिस ने जनता के नाम एक भावुक पत्र लिखा है। अपने पत्र में दिल्ली पुलिस ने लिखा है - आपकी आवाज आपका हक है और आपकी सुरक्षा हमारा फर्ज.... पुलिस ने आगे लिखा- एक वर्दी के पीछे भी इंसान है, जिसका अपना परिवार है, अपने लोग हैं। फर्क सिर्फ वर्दी का है, इंसानियत का नहीं।

फोटो- दिल्ली पुलिस का पत्रसोर्स- एक्स (Delhi Police)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

पुलिस की यह भावुक बात हमें याद दिलाती है कि हर इंसान, चाहे वर्दी में हो या नहीं, परिवार और सपनों का धनी है। जब समाज में असहमतियाँ उत्पन्न हों, तो संवाद और कानूनी रास्ते अपनाकर शांति से समाधान ढूंढें। हिंसा से बचकर, सहानुभूति और समझदारी से हम एक सुरक्षित, समान समाज बना सकते हैं, जहाँ हर आवाज़ का सम्मान हो और इंसानियत की परछाई बनी रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।