दिल्ली में राहुल पैलेट गन मामले में थाने पहुंचे:पीड़ित भी साथ; 20 जुलाई को CJP के संसद मार्च में पैलेट गन चलाने का आरोप
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को संसद मार्ग थाने पहुंचे। उन्होंने 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च में पैलेट गन मामले की जांच की जानकारी ली। राहुल अपने साथ घायल छात्र को भी लाए थे। राहुल इस मामले में शिकायत भी कराएंगे।
नीट पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर प्रदर्शन 20 जून से शुरू हुआ था।
इस दौरान एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल भी की थी। 20 जुलाई के ‘संसद चलो’ के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ था। खबर को अपडेट किया जा रहा है।
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar