दिल्ली के सीमापुरी में पांच मंजिला बिल्डिंग गिरी:8 से 10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, रेस्क्यू टीमें बचाव कार्य में जुटीं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दिल्ली में मछली मंडी के पास सीमापुरी इलाके में बुधवार को मंजिला इमारत गिर गई। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, बिल्डिंग मालिक के परिवार समेत 8 से 10 लोग मलबे में दबे हुए हैं। अब तक 2 बच्चों समेत 5 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। रेस्क्यू टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। यह इमारत ईदगाह मस्जिद के पास थी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा दोपहर के करीब 3.10 बजे हुआ। हादसे के दौरान बिल्डिंग की पहली मंजिल पर एक परिवार के चार से पांच लोग मौजूद थे। घायलों को राजीव गांधी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल ले जाया गया है। हादसे से जुड़ी चार तस्वीरें… इमारत में ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें थीं फायर कंट्रोल को दोपहर करीब 3:15 बजे बिल्डिंग गिरने की कॉल मिली थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
बताया जा रहा है कि यह इमारत गली के बिल्कुल अंदर की ओर है। इमारत में ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें और ऊपर की ओर चार मंजिलें बनी हुई थीं, जिनमें अलग- अलग परिवार रहते थे। बिल्डिंग मालिक और उसका परिवार भी इसी इमारत में रहता था और उसके भी दबने की खबर है। पार्षद पंकज लूथरा ने कहा- हमें इमारत ढहने की सूचना मिली थी।
मलबे से चार-पांच लोगों को पहले ही बचाया जा चुका है। शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीना ने बताया, “अभी तक करीब पांच से छह लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। बचाव अभियान जारी है। सारी जानकारी मिलने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल दो से तीन लोग अभी भी अंदर हैं और वे हमसे संपर्क में हैं। बचाव अभियान जारी है।
3 साल में दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की 1133 घटनाएं 2022 से 2025 तक यानी 3 साल में दिल्ली में बिल्डिंग गिरने के 1133 मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं में 98 लोगों की मौत हुई है।
----------------- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में 5 मंजिला इमारत गिरी, 6 की मौत:दावा- 50 साल पुरानी थी बिल्डिंग; बारिश की वजह से बेसमेंट में पानी जमा था दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक 5 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई। बिल्डिंग के बेसमेंट में पानी जमा हुआ था। चश्मदीदों के मुताबिक हादसे के वक्त छात्र कमरों में थे और बेसमेंट में खुदाई भी चल रही थी। 12 का रेस्क्यू कर लिया गया है। बिल्डिंग में हॉस्टल चलता था। पूरी खबर पढ़ें…
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
इस दुखद दुर्घटना से हमें यह सिखने को मिलता है कि सुरक्षित निर्माण और नियमित निरीक्षण अनिवार्य हैं। जब भी कोई निर्माण कार्य हो, उसकी संरचना की जाँच समय पर कराना चाहिए, ताकि अनजाने में किसी की जान न जाए। साथ ही, आपातकालीन योजनाएँ बनाकर और निकासी मार्ग साफ रखकर हम आपदाओं से बेहतर सामना कर सकते हैं। इस घटना के पीड़ितों के परिवार को हमारा स्नेह और प्रार्थना है।