खेल

दिल्ली SIR: आडवाणी-सिसोदिया समेत 33 लाख मतदाताओं को नोटिस:डिटेल मैच नहीं हुई, 29 अक्टूबर तक समय; 4 नवंबर को आएगी आखिरी लिस्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दिल्ली SIR: आडवाणी-सिसोदिया समेत 33 लाख मतदाताओं को नोटिस:डिटेल मैच नहीं हुई, 29 अक्टूबर तक समय; 4 नवंबर को आएगी आखिरी लिस्ट

दिल्ली में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत लालकृष्ण आडवाणी और आप नेता मनीष सिसोदिया को चुनाव आयोग की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, कुल 33.13 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजे गए हैं। दिल्ली के वोटरों को SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) प्रक्रिया के तहत जमा किए गए उनके एन्यूमरेशन फॉर्म की जानकारी में गड़बड़ियों के लिए नोटिस भेजा जा रहा है।

एक दिन पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को भी नोटिस जारी होने की खबर सामने आई थी। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में विदेश मंत्री एस जयशंकर, CBI डायरेक्टर प्रवीण सूद और पूर्व आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी को भी नोटिस जारी करने की बात सामने आई है। नोटिस पाने वाले मतदाताओं को 29 अक्टूबर तक अपने विधानसभा क्षेत्र के इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) के पास जवाब और जरूरी दस्तावेज जमा करने हैं।

SIR का दावा-आपत्ति चरण 30 सितंबर तक चलेगा और अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को जारी होगी। 33 लाख से ज्यादा वोटर्स के फॉर्म में गड़बड़ियां मिलीं दिल्ली के CEO ऑफिस के मुताबिक, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल 33.13 लाख मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म की गड़बड़ियों पर नोटिस भेजे जाएंगे। अब तक 31.63 लाख मतदाताओं को नोटिस मिल चुका है।

दिल्ली CEO ऑफिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। रेखा गुप्ता की एंट्री को लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी वाली सूची में रखा गया था। अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री को उम्र से जुड़ी गड़बड़ी के कारण नोटिस मिला था। जांच के बाद उनकी एंट्री वैलिडेट कर दी गई। दिल्ली के हर वोटर को 30 जून से 17 अगस्त तक चले घर-घर सत्यापन अभियान के दौरान भरा हुआ फॉर्म जमा करना था।

अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर नोटिस पिछली स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR, जो 2002 में हुई थी, के रिकॉर्ड नहीं मिलने पर भेजे गए हैं। इन नेताओं को भी नोटिस पूर्व दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, राज्यसभा सांसद कपिल सिबल और BJP नेता सुधांशु मित्तल को भी नोटिस भेजा गया है। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के वोटर कपिल सिबल को पिछली SIR से रिकॉर्ड लिंक नहीं होने के कारण नोटिस मिला है।

वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि उन्हें नाम से जुड़ी गड़बड़ी के कारण नोटिस मिला है। उन्होंने कहा कि जरूरी दस्तावेजों के जरिए इसे ठीक करा लेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पत

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

दिल्ली में चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत लालकृष्ण आडवाणी और मनीष सिसोदिया को नोटिस जारी किया है, क्योंकि 33.13 लाख मतदाताओं के एन्यूमरेशन फॉर्म में त्रुटियाँ पाई गईं। यह कदम चुनावी प्रक्रियाओं की पारदर्शिता और सही मतदाता सूची सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि गलत सूची से चुनावी परिणाम प्रभावित हो सकते हैं और मतदाता विश्वास घट सकता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि कुछ वोटरों को अपने फॉर्म की जाँच करनी पड़ेगी, और यदि त्रुटि पाई जाए तो

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।