देश

दिल्ली में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 97.5 लाख मतदाताओं के नाम शामिल

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दिल्ली में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 97.5 लाख मतदाताओं के नाम शामिल

अगस्त 31, नई दिल्ली: दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बाद आज ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। मसौदा मतदाता सूची में करीब 97 लाख 50 हजार मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। इन मतदाताओं के गणना प्रपत्र 30 जून से 17 अगस्त तक चले SIR अभियान के दौरान स्वीकार किए गए थे।

दिल्ली में कुल करीब 1 करोड़ 45 लाख मतदाताओं में से लगभग 47 लाख 56 हजार मतदाताओं के नाम फिलहाल ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं किए गए हैं। इन मतदाताओं को अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, एक से अधिक स्थान पर नाम दर्ज होने और अन्य श्रेणियों में ‘अनुपलब्ध’ के तौर पर चिन्हित किया गया है।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, जिन मतदाताओं के नाम मसौदा सूची में नहीं हैं, वे फॉर्म-6 और जरूरी दस्तावेजों के साथ 30 सितंबर तक अपने दावे और आपत्तियां दाखिल कर सकते हैं। इसके बाद नोटिस और निपटारे की प्रक्रिया 29 अक्टूबर तक जारी रहेगी। अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी।

SIR अभियान के दौरान करीब 67.18 प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजिटल माध्यम से भरे गए। रोहिणी में सबसे अधिक 83.43 प्रतिशत फॉर्म डिजिटल तरीके से भरे गए, जबकि तुगलकाबाद में यह आंकड़ा 52.15 प्रतिशत रहा। फ़ाइल फ़ोटो

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।