राज्य

दिल्ली: SIR के तहत मतदाता सूची अपडेट करने की प्रक्रिया का आज अंतिम दिन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दिल्ली: SIR के तहत मतदाता सूची अपडेट करने की प्रक्रिया का आज अंतिम दिन

सितंबर 30, नई दिल्ली: दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया का आज अंतिम दिन है। इस अभियान के तहत युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने और उनके पंजीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 7 और 8 अक्टूबर को दिल्ली के सभी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, 4 और 11 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाकर सभी श्रेणी के पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।

वहीं, 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नए मतदाता फॉर्म-6 के जरिए मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी यानी BLO घर-घर जाकर दस्तावेजों का सत्यापन भी करेंगे। निर्वाचन विभाग का उद्देश्य SIR के माध्यम से मतदाता सूची को अपडेट करने के साथ उसमें त्रुटियों को दूर करना है, ताकि सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल हो और वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

फ़ाइल फ़ोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।