व्यापार

दिल्ली के 5-स्टार होटलों को FSSAI का नोटिस, खराब हाइजीन और कॉकरोच मिले

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दिल्ली के 5-स्टार होटलों को FSSAI का नोटिस, खराब हाइजीन और कॉकरोच मिले

दिल्ली के एयरोसिटी इलाके में मौजूद दो बड़े फाइव स्टार होटल के किचन में खाने- पीने से जुड़ी सुरक्षा और साफ-सफाई को लेकर गंभीर खामियां सामने आई हैं.

यहां दिल्ली के मशहूर अंदाज होटल, दिल्ली और जे डब्ल्यू मॅरियट, दिल्ली की बात हो रही है. हाल ही में FSSAI ने इन दोनों ही होटल में जांच की थी. इस जांच के बाद दोनों ही होटल को नोटिस भेजा गया है.

बता दें कि जांच में एक्सपायर्ड खाने की चीजों से लेकर कॉकरोच, गंदे बर्तन और फूड स्टोरेज जैसी कई तरह की कमियां मिली हैं, जो इन दोनों ही बड़े होटल पर सवाल खड़े करती हैं. एक्सपायर्ड मिठाई रखता है अंदाज? FSSAI की टीम ने 22 जून 2026 को अंदाज, दिल्ली की जांच की थी.

जांच के दौरान होटल के कन्फेक्शनरी सेक्शन में करीब 87 किलो एक्सपायर्ड मिठाइयां मिली हैं. इन मिठाइयों के मिलते ही इन्हें फेंक दिया गया. इसके अलावा पेस्ट्री सेक्शन में एक्सपायर्ड केक बेस और एक्सपायर्ड ब्रेड पैकेट भी मिले. जांच के दौरान देखा गया कि किचन में कीड़े थे.

अधिकारियों ने फ्रीजर के पास कॉकरोच देखे, जबकि कहीं कहीं तो मक्खियां और मच्छर भी थे. इसी होटल में कहीं मकड़ी के जाले थे तो कहीं बदबू की शिकायत मिली.

2 लाख करोड़ में दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, अनुमान से दो गुना ज्यादा हो रहा खर्च वेज और नॉनवेज था एकसाथ

FSSAI की जांच में पाया गया कि अंदाज होटल में खाने को वेज और नॉनवेज कैटेगरी के हिसाब से अलग- अलग भी नहीं रखा गया था. शाकाहारी और मांसाहारी खाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कटिंग बोर्ड एक ही पानी के कंटेनर में रखे गए थे. एक ही किचन में वेजिटेरियन वाले बर्नर पर नॉनवेज खाना बनाया जा रहा था.

इसके अलावा फूड स्टोरेज, तापमान की निगरानी, एलर्जन को अलग रखने और कचरा रखने में भी कमियां मिलीं. जे डब्ल्यू मॅरियट, दिल्ली का क्या है हाल? दूसरी ओर जे डब्ल्यू मॅरियट, दिल

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।