राजनीति

दिल्ली में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य मंत्री की बैठक:अब तक 1,349 मामले सामने आ चुके, बदलते मौसम से मामले बढ़े

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दिल्ली में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य मंत्री की बैठक:अब तक 1,349 मामले सामने आ चुके, बदलते मौसम से मामले बढ़े

दिल्ली में H1N1 (स्वाइन फ्लू) के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार को राजधानी की स्थिति की समीक्षा करेंगे। बैठक में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

इसमें H1N1 के मौजूदा हालात, अस्पतालों की तैयारी, जांच और इलाज की सुविधाओं के साथ बीमारी को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की जाएगी। दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में नमी और बदलते मौसम के बीच स्वाइन फ्लू और दूसरी सांस से जुड़ी बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं।

इस साल दिल्ली में अब तक H1N1 के 1,349 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में सिर्फ 229 केस दर्ज किए गए थे। खबर लगातार अपडेट हो रही है….

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।