राज्य

दिल्ली: विद्या वाहिनी योजना के तहत 581 छात्राओं को सौंपीं साइकिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दिल्ली: विद्या वाहिनी योजना के तहत 581 छात्राओं को सौंपीं साइकिल

अक्टूबर 06, नई दिल्ली: दिल्ली सरकार की ‘विद्या वाहिनी’ योजना के तहत मंगलवार को राजधानी में कक्षा 9 की छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने जनकपुरी स्थित राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय में 581 छात्राओं को साइकिलें प्रदान कीं।

इस वर्ष दिल्ली के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9 में पढ़ने वाली करीब एक लाख 40 हजार छात्राओं को ‘विद्या वाहिनी’ योजना के तहत साइकिलें वितरित की जा रही हैं।

इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने के लिए सुविधाजनक साधन उपलब्ध कराने के साथ उनकी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। साइकिल वितरण को छात्राओं के लिए शिक्षा की राह में आने वाली परिवहन संबंधी बाधाओं को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया है।

बाइट: आशीष सूद, शिक्षा मंत्री, दिल्ली सरकारबाइट: छात्रा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।