दिल्ली में VIP वोटर्स का वेरिफिकेशन पूरा:जल्द लिस्ट में नाम जुड़ेगा, आडवाणी-जयशंकर-केजरीवाल समेत कई लोगों को भेजे गए थे नोटिस
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दिल्ली में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के दौरान नोटिस पाने वाले VIP वोटर्स के डिटेल का फील्ड वेरिफिकेशन पूरा हो गया है। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, सत्यापन के बाद उनके नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए सुरक्षित कर लिए गए हैं। नोटिस पाने वालों में भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, विदेश मंत्री एस.
जयशंकर, चुनाव आयुक्त एसएस संधू, दिल्ली की CM रेखा गुप्ता और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई प्रमुख लोग शामिल थे। इनमें से ज्यादातर को 2002 की पिछली SIR सूची से नाम मैच नहीं होने यानी 'अनमैप्ड”' होने के कारण नोटिस जारी किया गया था। इनमें बड़ी संख्या में लोग नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं।
चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, 33.13 लाख मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म की जानकारी में गड़बड़ी के कारण नोटिस भेजे गए हैं। SIR का दावा-आपत्ति चरण 30 सितंबर तक चलेगा और अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को जारी होगी। 33 लाख से ज्यादा वोटर्स के फॉर्म में गड़बड़ियां मिलीं 98 साल के लालकृष्ण आडवाणी, उनकी बेटी प्रतिभा और बहू गीतिका को 2002 की SIR मतदाता सूची से नाम मैप नहीं होने के कारण नोटिस मिला था।
उनके बेटे जयंत की मैपिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। चारों नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं। विदेश मंत्री एस.
जयशंकर और उनकी पत्नी क्योको जयशंकर, जो नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सुनहरी बाग इलाके में मतदाता हैं, उनको भी ‘पिछली SIR से मैप नहीं’ कारण से नोटिस मिला था। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश को भी नोटिस दिया गया था। उनके मतदाता रिकॉर्ड में उपराष्ट्रपति आवास का पता दर्ज था। चुनाव आयुक्त एस.एस.
संधू को उनके नाम में अंतर के कारण नोटिस मिला था, जबकि उनके बेटे दमनबीर को माता-पिता के नाम में अंतर के कारण नोटिस जारी किया गया है। दोनों दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं। दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों में SIR का तीसरा फेज चुनाव आयोग ने 14 मई को हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) की घोषणा की थी। यह SIR का तीसरा फेज है। पूरी प्रक्रिया 30 मई से 23 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान 36.73 करोड़ वोटरों का वेरिफिकेशन हो रहा है। जिन
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर दिल्ली में VIP वोटर्स के वेरिफिकेशन के पूरा होने के बारे में है, जिसमें आडवाणी, जयशंकर, केजरीवाल जैसे प्रमुख व्यक्तियों को नोटिस भेजे गए थे। इस प्रक्रिया का उद्देश्य चुनाव सूची को साफ और पारदर्शी बनाना है, ताकि सभी वैध वोटर नाम दर्ज हो सकें। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि VIP वोटर्स के नामों का सही दर्ज होना चुनाव की विश्वसनीयता बढ़ाता है और किसी भी अनियमितता को रोकता है। आम जनता पर इसका असर यह है कि मतदाता सूची में सुधार के कारण चुनावी प्रक्रियाओं पर भरोसा बढ़ेगा और मतदाता अपनी पहचान को सही ढं