दिल्ली में विरोध, बेंगलुरु में चाय पर चर्चा... CM शिवकुमार-अदाणी के बीच हुई मुलाकात, बीजेपी ने पूछे तीखे सवाल

बेंगलुरु में उद्योगपति गौतम अदाणी और कर्नाटक के सीएम डी.के. शिवकुमार की एक घंटे की मुलाकात ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है. इस शिष्टाचार मुलाकात को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है.
यह मुलाकात बेंगलुरु के अरबों रुपये के टनल रोड प्रोजेक्ट के बीच हुई है, जिसमें अदाणी एंटरप्राइजेज सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनकर उभरी है. विपक्ष का आरोप है कि कांग्रेस दिल्ली में विरोध और राज्यों में अदाणी का स्वागत करती है.
📡 स्रोत: News18 Hindi