राजनीति

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव संपन्न, मतगणना कल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव संपन्न, मतगणना कल

इस चुनाव में छात्रसंघ के चार केंद्रीय पदों-अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए मतदान हुआ। चुनाव मैदान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद - ए.बी.वी.पी., भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ - एन.एस.यू.आई. और आइसा-एसएफआई गठबंधन समेत प्रमुख छात्र संगठनों के कुल 20 उम्मीदवार थे। अंतिम अस्थायी सूची के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए 7, उपाध्यक्ष पद के लिए 5, सचिव पद के लिए 4 और संयुक्त सचिव पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं।

मतगणना कल नॉर्थ कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के बहुउद्देश्यीय हॉल में की जाएगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।