दिल्ली-यूपी समेत 14 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट:एमपी में मंदाकिनी नदी में बाढ़; प्रयागराज में सड़कें डूबीं, नाव से लोगों का रेस्क्यू

उत्तर-मध्य भारत में मानसून की बारिश लौटने वाली है। मौसम विभाग ने दिल्ली-यूपी समेत 14 राज्यों में मंगलवार को तेज बारिश की चेतावनी दी है। तटीय पश्चिम बंगाल और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन आज आगे बढ़ सकता है। इससे पश्चिम बंगाल और झारखंड में भारी बारिश होगी। IMD ने मछुआरों को मंगलवार तक पश्चिम बंगाल तट और समुद्र में न जाने की सलाह दी है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मध्य प्रदेश के सतना में मंदाकिनी नदी में बाढ़ आ गई है। SDRF तैनात है और घाटों पर बैरिकेडिंग की गई है। वहीं यूपी के प्रयागराज में सड़कों पर 4-5 फीट पानी भर गया है। यहां सड़कों पर नावें चल रही हैं और लोगों को रेस्क्यू किया गया। उन्नाव में गंगा एक्सप्रेस-वे की मेरठ-प्रयागराज लेन पर करीब 10 मीटर सड़क धंस गई है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें… देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स नीचे पढ़ें…
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar