राज्य

एक दिन के अवकाश के बाद आज फिर शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का मॉनसून सत्र

लेखक: AIR Shimla अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

अगस्त 24, शिमला (हिमाचल प्रदेश): रविवार के अवकाश के बाद आज यानी सोमवार दोपहर बाद 2 बजे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र की कार्यवाही फिर से शुरू होगी। शुरुआती दो दिनों में 'वंदे मातरम्' और राष्ट्रगान के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच भारी हंगामा देखने को मिला था आज भी सदन में हंगामे के आसार हैं।

सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी जिसमें विधायकों द्वारा स्वास्थ्य संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों में खाली पदों, बेरोजगारी , आपदा से नुकसान, सड़कों की बदहाली और जनहित के अन्य मुद्दों पर प्रश्न पूछे गए हैं। प्रश्नकाल के बाद शून्यकाल होगा जिसमें विधायक कई मुद्दे उठाएंगे।

इसके बाद नियम 62 के अंतर्गत दो ध्यानाकर्षण प्रस्तावों और नियम 130 के अंतर्गत दो प्रस्ताव पर सदन में चर्चा होगी।मॉनसून सत्र के दो दिन काफी हंगामेदार रहे हैं।

सदन की की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई थी, लेकिन भाजपा विधायकों द्वारा 'वंदे मातरम्' गाने की मांग को लेकर हुए हंगामे के कारण कार्यवाही दो दिन सुचारू रूप से नहीं चल पाई और सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। आज भी विपक्षी भाजपा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का मुद्दा सदन उठाएगी जिस पर हंगामा हो सकता है।

A
AIR Shimla

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।