पहले दिन 'धुरंधर' सहित इन 7 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ेगी यश की 'टॉक्सिक'

यश फिल्म 'टॉक्सिक' लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म का फैंस महीनों से इंतजार कर रहे थे. अब फिल्म 26 अगस्त को फाइनली रिलीज हो रही है. फिल्म में यश लीड रोल में हैं. वो डबल रोल में दिखेंगे. पहले दिन फिल्म को कई रिकॉर्ड तोड़ने की खबरें हैं. आइए जानते हैं पहले दिन फिल्म कौन-कौनसे रिकॉर्ड तोड़ेगी.
इन फिल्मों को बुरी तरह पछाड़ेगी 'टॉक्सिक' फिल्म को ए रेटेड सर्टिफिकेट मिला है. कोईमोई के मुताबिक, फिल्म के पहले दिन 82 से 89 करोड़ के बीच में कमाने की खबरें हैं अगर ऐसा हुआ तो फिल्म ए रेटेड फिल्मों की लिस्ट में चौथी या तीसरी हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन जाएगी. 'धुरंधर 2' नबंर वन पर
बता दें कि ए रेटेड फिल्मों में ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म 'धुरंधर 2' है. इस फिल्म ने 145 करोड़ की ओपनिंग की थी. दूसरे नंबर पर 'सालार' है. इस फिल्म ने 90.7 करोड़ की ओपनिंग की थी. तीसरे नंबर पर 'दे कॉल हिम ओजी' है. इस फिल्म ने 84.7 करोड़ कमाए थे.
अब अगर 'टॉक्सिक' 84. 7 से ज्यादा कमाती है तो तीसरी हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन जाएगी. वर्ना चौथी हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनेगी.
ये भी पढ़ें- 'हनुमान अंश' पर पैसों की बारिश, 18वें दिन किया ओपनिंग डे से 1130% ज्यादा कलेक्शन
फिलहाल चौथे नंबर पर 'कुली' है. इस फिल्म ने पहले दिन 65 करोड़ कमाए थे. पांचवें नंबर पर रणबीर कपूर की 'एनिमल' है. इस फिल्म ने पहले दिन 63.8 करोड़ का बिजनेस किया. छठे नंबर पर 'जन नायकन' है.
इस फिल्म ने 42.7 करोड़ का बिजनेस किया था. सातवें नंबर पर 'धुरंधर' है. फिल्म ने 28.6 करोड़ का बिजनेस किया. आठवें नंबर पर 'हिट: द थर्ड केस' है. इस फिल्म ने पहले दिन 21 करोड़ का बिजनेस किया. नौवें नंबर पर 'सत्यमेव
📡 स्रोत: ABP Live Film