देश

4 दिन पहले ही इस्लामाबाद की किलेबंदी, एक के ऊपर एक कंटेनर लगाए, 22 हजार सुरक्षाकर्मी मुस्तैद; 27 को PTI का मार्च

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
4 दिन पहले ही इस्लामाबाद की किलेबंदी, एक के ऊपर एक कंटेनर लगाए, 22 हजार सुरक्षाकर्मी मुस्तैद; 27 को PTI का मार्च

पाकिस्तान की जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों द्वारा प्रस्तावित मार्च से पहले पाकिस्तानी हुकूमत ने राजधानी इस्लामाबाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.

बता दें, इमरान की पार्टी पीटीआई ने 27 सितंबर को इस्लामाबाद में मार्च का ऐलान किया है.

प्रशासन ने मार्च को देखते हुए इस्लामाबाद में प्रवेश करने वाले प्रमुख रास्तों पर कंटेनर लगा दिए हैं, जिससे आवाजाही नियंत्रित हो चुकी है. अधिकारियों के अनुसार, शहर में हजारों सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी गई है.

प्रशासन ने इस्लामाबाद के कई प्रमुख प्रवेश मार्गों, चौराहों, हाइवे को कंटेनर से बंद कर दिया है. कई जगहों पर तो एक के ऊपर एक कंटेनर रख दिए गए हैं. खास बात है कि सरकार की इस किलेबंदी ने आम लोगों को परेशान कर दिया है.

इस्लामाबाद के आस-पास कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है. लोगों के पास वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने के अलावा कोई चारा नहीं है.

वैक्लिपक रास्ते लंबे और समय खपाने वाले होते हैं. 22 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामाबाद में करीब 22 हजार पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के जवान तैनात किए गए हैं.

इससे पहले एक पाकिस्तानी गृह मंत्रालय के अधिकारी ने राजधानी और उसके आसपास करीब 35 हजार अतिरिक्त पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जानकारी दी थी.

सुरक्षा बलों की तैनाती का उद्देश्य प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और प्रदर्शनकारियों को संवेदनशील इलाकों तक पहुंचने से रोकना बताया गया है.

इस्लामाबाद के उस इलाके में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है जहां संसद, प्रधानमंत्री आवास और विदेशी दूतावास स्थित हैं. इस क्षेत्र को हाई-सिक्योरिटी रेड जोन के तौर पर देखा जाता है. यहां जाने वाले रास्तों पर भी कंटेनर लगाए गए हैं.

खैबर पख्तूनख्वा से राजधानी का संपर्क प्रभावित इमरान खान की पार्टी PTI का प्रभाव खैबर पख्तूनख्वा में मजबूत है और वहां उसकी सरकार है.

ऐसे में प्रशासन ने इस प्रांत से इस्लामाबाद आने वाले रास्तों पर भी निगरानी और सुरक्षा बढ़ा दी है. दो प्रमुख हाईवे को बंद किए जाने की जानकारी सामने आई है. इससे खैबर पख्तूनख्वा और राजधानी के बीच सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है.

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामाबाद-पेशावर मोटरवे, इस्लामाबाद-डेरा इस्माइल खान मोटरवे और ग्रैंड ट्रंक रोड के कुछ हिस्सों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं.

राजधानी के आसपास करीब 2,000 शिपिंग कंटेनरों के इस्तेमाल की भी रिपोर्ट सामने आई है.

PTI कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी मार्च से पहले PTI के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियां भी हुई हैं. अधिकारियों ने इन कार्रवाइयों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने से जोड़कर बताया है.

PTI का आरोप है कि सरकार पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर कार्रवाई कर रही है ताकि प्रस्तावित मार्च को रोका जा सके.

इमरान खान की तीन बहनों—अलीमा खान, उज़मा खान और नूरीन नियाज़ी—को भी हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है.

अधिकारियों की ओर से जारी आदेशों में सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े कारणों का हवाला दिया गया है. PTI ने इन कार्रवाइयों की आलोचना की है.

PTI के सूचना सचिव शेख वकास अकरम ने दावा किया है कि पार्टी के करीब 1,500 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है. हालांकि, यह आंकड़ा पार्टी की ओर से दिया गया है.

सरकार और PTI आमने-सामने इमरान खान की पार्टी का कहना है कि यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण होगा और इसका उद्देश्य इमरान खान की रिहाई की मांग को उठाना है.

दूसरी ओर, पाकिस्तान सरकार ने साफ किया है कि राजधानी में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को रोकने के लिए सुरक्षा बल तैयार हैं.

अब नजर 27 सितंबर के प्रस्तावित मार्च पर है और इस बात पर है कि PTI के समर्थक राजधानी तक किस तरह पहुंचते हैं तथा प्रशासन उन्हें रोकने के लिए क्या कदम उठाता है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।