व्यापार

एक दिन में 1 लाख करोड़ का पेमेंट, MDR चार्ज से पहले UPI का धमाका

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एक दिन में 1 लाख करोड़ का पेमेंट, MDR चार्ज से पहले UPI का धमाका

भारत में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है.

हर कोई छोटी- बड़ी हर तरह की पेमेंट के लिए फोन पे, गूगल पे या किसी और एप का ही इस्तेमाल करता है. क्योंकि ये आसान होता है और बार-बार एटीएम के चक्कर नहीं काटना पड़ते हैं.

इसी के चलते अक्टूबर 2026 में UPI ट्रांजैक्शन में रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

इस महीने में हर रोज यूपीआई के जरिए पहली बार करीब 1 लाख करोड़ रुपये की रकम का लेन देन किया गया है.

त्योहारों के सीजन में खरीदारी बढ़ने से UPI के इस्तेमाल में तेजी आई है.

ये तेजी तब है जब सरकार जल्दी ही यूपीआई पेमेंट्स पर MDR चार्जेस लगाने वाली है.

अक्टूबर में हुआ ताबड़तोड़ ट्रांजैक्शन

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2026 में UPI के जरिए कुल 25.47 अरब यानी करीब 2,547 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए.

इन ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 31.53 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया गया. पिछले साल अक्टूबर 2025 में UPI से 20.7 अरब ट्रांजैक्शन हुए थे. इस तरह एक साल में ट्रांजैक्शन की संख्या में करीब 23% की बढ़ोतरी हुई है.

वहीं, लेन-देन की कुल रकम में 16% का इजाफा हुआ है.

हर रोज कितना हुआ ट्रांजैक्शन?

अक्टूबर में UPI के जरिए हर रोज करीब 82.2 करोड़ ट्रांजैक्शन किए गए.

ये अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.

इससे पता चलता है कि लोग अब छोटी दुकानों से लेकर बड़े शॉपिंग मॉल और ऑनलाइन खरीदारी तक में डिजिटल पेमेंट को इम्पॉर्टेंस दे रहे हैं.

क्यों बढ़ा ट्रांजैक्शन?

बता दें कि अक्तूबर के महीने में लगातार त्यौहार आए हैं, जैसे नवरात्रि फिर दशहरा और तो और इसी समय में ऑनलाइन शॉपिंग पर भी सेल शुरू हुई, जिसके कारण लोगों ने जमकर खरीदारी की.

इस दौरान कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू सामान और दूसरी चीजों की खरीदारी में UPI का इस्तेमाल बढ़ा.

यही वजह रही कि UPI से होने वाले भुगतान की संख्या के साथ-साथ लेन-देन की रकम में भी तेजी आई.

ये भी पढ़ें: <a href="https://www.abplive.com/business/igl-deal-with-railway-to-r

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।