राजनीति

दो दिन की यात्रा पर उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

लेखक: AIR Delhi अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की यात्रा पर आज उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंचे। राष्ट्रपति शफ़कत मिर्जियोयेफ ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी की उज्बेकिस्तान की यह चौथी यात्रा है। उनके स्वागत में पूरे ताशकंद शहर को भारतीय झंडों और स्वागत संदेशों से सजाया गया है।

दोनों नेता कल राष्ट्रपति भवन में द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। साथ ही, व्यापार और निवेश, रक्षा, डिजिटल संपर्क, ऊर्जा, शिक्षा और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के क्षेत्रों में सहयोग पर विचार-विमर्श होगा।

A
AIR Delhi

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।