व्यापार

3 दिनों में 29,096 करोड़ का बंपर निवेश, क्यों भारतीय बाजारों में लौटे विदेशी निवेशक?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
3 दिनों में 29,096 करोड़ का बंपर निवेश, क्यों भारतीय बाजारों में लौटे विदेशी निवेशक?

भारतीय शेयर बाजार के लिए विदेशी निवेशकों की तरफ से अच्छी खबर आई है.

लंबे समय तक लगातार बिकवाली करने के बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर बड़ी खरीदारी शुरू कर दी है.

सिर्फ तीन कारोबारी दिनों में विदेशी निवेशकों ने करीब 29,096 करोड़ रुपये भारतीय शेयरों में लगाए हैं. इस अचानक आए निवेश से बाजार में उत्साह बढ़ा है.

लेकिन सवाल यह है कि आखिर किन वजहों से विदेशी निवेशकों का रुख भारत की तरफ दोबारा बदला है?

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भारत को फायदा

विदेशी निवेशकों की वापसी के पीछे एक बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है. 4 नवंबर को ब्रेंट क्रूड करीब 9 प्रतिशत गिरकर 94.62 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था.

भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से कच्चा तेल खरीदता है. ऐसे में तेल सस्ता होने से देश का आयात बिल कम हो सकता है.

साथ ही महंगाई पर दबाव घटने और कंपनियों की लागत कम होने की उम्मीद रहती है. इसका फायदा एविएशन, पेंट, केमिकल और लॉजिस्टिक्स जैसे सेक्टरों को मिल सकता है.

तीन दिनों में हुई करीब 29 हजार करोड़ की खरीदारी

आंकड़ों के मुताबिक, 3 नवंबर से 5 नवंबर 2026 के बीच FIIs ने भारतीय शेयर बाजार में कुल 29,095.52 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की.

3 नवंबर: 6,836.81 करोड़ रुपये

4 नवंबर: 7,284.03 करोड़ रुपये

5 नवंबर: 14,974.68 करोड़ रुपये

5 नवंबर को विदेशी निवेशकों की खरीदारी सबसे ज्यादा रही.

इससे पहले जनवरी से अक्टूबर 2026 के दौरान विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार से करीब 30 अरब डॉलर निकाल चुके थे.

AI शेयरों से दूरी और भारत में निवेश की उम्मीद

अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी कंपनियों के ऊंचे वैल्यूएशन को लेकर चिंताएं बढ़ी

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।