व्यापार

दीपके का ममता बनर्जी को धन्यवाद देने वाला पोस्ट बैन:कहा-10 अक्टूबर से पहले मेरा X हैंडल हटाया जा सकता है; इसी दिन कॉकरोच दिल्ली जाएंगे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दीपके का ममता बनर्जी को धन्यवाद देने वाला पोस्ट बैन:कहा-10 अक्टूबर से पहले मेरा X हैंडल हटाया जा सकता है; इसी दिन कॉकरोच दिल्ली जाएंगे

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी को CJP आंदोलन का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया था। उन्होंने इसे लेकर X पर एक पोस्ट किया था, जिसे अब बैन कर दिया गया है। दीपके ने शनिवार को कहा कि अगर उनका X हैंडल 10 अक्टूबर से पहले हटा दिया जाए तो उन्हें हैरानी नहीं होगी।

उन्होंने शुक्रवार रात एक पोस्ट कर कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को पूरे देश से कॉकरोच दिल्ली पहुंचेंगे। ममता बोलीं- CJP, युवाओं और छात्रों के साथ खड़ी हूं दीपके ने ममता बनर्जी को टैग करते हुए X पर आंदोलन के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया था। TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने इस पोस्ट को शेयर किया।

इसके बाद X ने पोस्ट को बैन कर दिया। पोस्ट खोलने पर लिखा आ रहा है, स्थानीय नियमों के कारण यह कंटेंट X पर बैन है। ओ ब्रायन ने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में पोस्ट को बैन किया गया। यह मामला ममता बनर्जी के CJP आंदोलन को समर्थन देने के एक दिन बाद सामने आया। ममता ने शुक्रवार को कहा था कि वह CJP, युवाओं और छात्रों के साथ पूरी तरह खड़ी हैं।

CJP ने मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की थी CJP ने मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। पार्टी ने वोटर लिस्ट के SIR को लेकर भी सवाल उठाए थे। इस दौरान स्टेज पर मौजूद सभी लोग महात्मा गांधी की फोटो वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंचे थे।

दीपके ने गांधी और अंबेडकर का जिक्र किया था। उन्होंने कहा- गांधी देश की आत्मा हैं, अंबेडकर रीढ़ की हड्डी और नेहरू दिमाग हैं। दीपके ने आगे कहा कि मुंबई में हुआ प्रदर्शन सिर्फ ट्रेलर है और उनका असली प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर होगा। CJP प्रदर्शन की 5 बड़ी बातें 1.

तेज धूप के बावजूद हजारों लोग पहुंचे: मुंबई पुलिस से इजाजत नहीं मिलने के बावजूद CJP ने शिवाजी पार्क में प्रदर्शन किया। पुलिस ने दादर से शिवाजी पार्क जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बढ़ाई थी। इसके बावजूद शाम करीब 4 बजे शुरू हुए प्रदर्शन में हजारों लोग जुटे। 2.

स्थानीय लोगों ने विरोध किया: शिवाजी पार्क के आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने प्रदर्शन का विरोध किया। उन्होंने शोर, भीड़ और रोजमर्रा के काम प्रभावित होने की शिकायत की। कुछ लोगों ने द

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

अभिजीत दीपके, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक, ने X पर ममता बनर्जी को CJP के समर्थन के लिये धन्यवाद दिया, पर वह पोस्ट अब बैन हो गया है। इस घटना से सोशल मीडिया पर राजनीतिक अभिव्यक्ति की सीमा पर सवाल उठ रहे हैं। दीपके ने चेतावनी दी कि अगर उनका X हैंडल 10 अक्टूबर से पहले हटाया गया, तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा। यह घटना राजनीतिक संवाद के लिए डिजिटल मंच की भूमिका और उसकी सीमाओं को उजागर करती है। जनता को यह सिखाती है कि राजनीतिक विचारों को व्यक्त करने के लिए वैकल्पिक चैनलों की आवश्यकता हो सकती है, जिससे

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।