देश

दीपावली पर उज्ज्वला योजना के 1.89 करोड़ लाभार्थियों को मिली गैस सब्सिडी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दीपावली पर उज्ज्वला योजना के 1.89 करोड़ लाभार्थियों को मिली गैस सब्सिडी

इटावा में दीपावली के मौके पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सरकार ने गैस सिलेंडर की सब्सिडी दी है। प्रदेश के करीब 1.89 करोड़ परिवारों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए लगभग 1500 करोड़ रुपये भेजे गए।इटावा के विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर विधायक सरिता भदौरिया ने की। इस दौरान लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने दीपावली पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को पहला मुफ्त गैस सिलेंडर और होली पर दूसरा मुफ्त सिलेंडर देने का संकल्प लिया है।

इसी के तहत लाभार्थियों को सुविधा दी जा रही है।इटावा जिले में करीब 10 करोड़ रुपये की सब्सिडी लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई। कार्यक्रम के दौरान विधायक सरिता भदौरिया ने 10 महिलाओं को प्रतीकात्मक रूप से चेक भी दिए।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 16 से 30 नवंबर तक होने वाली जनगणना के दौरान लोग खुद भी अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसे स्व-गणना कहा जाता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।