दीपेंद्र हुड्डा ने सज्जन कुमार पर दिए बयान पर जताया खेद, बोले- ‘रोल मॉडल’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया

चंडीगढ़, 23 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सज्जन कुमार कुमार को लेकर दिए गए एक हालिया बयान पर उठे विवाद पर खेद जताते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने वह शब्द इस्तेमाल नहीं किया था, जिसका हवाला मीडिया में दिया जा रहा है और न ही उनका वैसा आशय था।
📡 स्रोत: NewsData.io