खेल

डीपी की समस्या दूर, स्ट्रीट लाइट भी हुई चालू:पार्षद नाहिद साद बिन खालिद बनीं ‘पब्लिक स्टार’; नाली, सीवेज और कचरे की शिकायतें पहुंचीं जिम्मेदारों तक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
डीपी की समस्या दूर, स्ट्रीट लाइट भी हुई चालू:पार्षद नाहिद साद बिन खालिद बनीं ‘पब्लिक स्टार’; नाली, सीवेज और कचरे की शिकायतें पहुंचीं जिम्मेदारों तक

भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का 'भास्कर समाधान' सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।

वहीं, कई समस्याएं ऐसी भी हैं, जिनके निराकरण का अभी इंतजार है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें...) वार्ड 9 की पार्षद नाहिद साद बिन खालिद बनीं आज की “पब्लिक स्टार” शाहजहानाबाद निवासी नसीम खान ने इलाके में खुली डीपी को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने लिखा कि डीपी खुली हुई है और आसपास बच्चे खेलते रहते हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने वहां एक बल्ब लगाया था, जिसके बाद डीपी से लाइट लेने को लेकर उन पर एक लाख रुपए का चालान बना दिया गया। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 9 की पार्षद नाहिद साद बिन खालिद ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया।

एप से मिल रहा लोगों को समाधान ऐशबाग: एक साल से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू ऐशबाग हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी समीर ने गली के खंभे पर लगी स्ट्रीट लाइट को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि गली की लाइट करीब एक साल से बंद थी। लाइट बंद रहने के कारण रात में इलाके में अंधेरा रहता था और रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने मामले पर कार्रवाई करते हुए स्ट्रीट लाइट को चालू करा दिया। शिकायतकर्ता ने खुद समस्या के समाधान की पुष्टि करते हुए दैनिक भास्कर और मध्य प्रदेश शासन का धन्यवाद किया है। नाली, स्ट्रीट लाइट और कचरे की समस्याओं से परेशान भोपालवासी द्वारका नगर: दो महीने से बंद 3 स्ट्रीट लाइट द्वारका नगर निवासी दीपक विश्वकर्मा ने इलाके में बंद स्ट्रीट लाइट को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने लिखा कि यहां तीन पोल की स्ट्रीट लाइट करीब दो महीने से बंद हैं। रात के समय लाइट बंद रहने से इलाके में अंधेरा रहता है, जिससे रहवासियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छोला: नाली जाम, बारिश में सड़क पर भर जाता है पानी छोला निवासी श्यामलाल वर्मा ने गली में नाली की सफाई नहीं होने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने लिखा कि गली में दो स्कूल हैं और छोटे बच्चों को इसी पानी से होकर गुजरना पड़ता है। बारिश हो या न हो, यहां पानी भरा रहता है क्योंकि नालियां जाम हैं और कचरा जमा हुआ है। सफाई नहीं होने से लोगों को लगातार परेशानी हो रही है। नयापुरा: सड़क किनारे कचरा डालने से गंदगी का अंबार लालघाटी, नयापुरा में रहने वाले कॉलोनीवासियों ने सड़क किनारे कचरा फेंके जाने की शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने लिखा कि घर के बगल और सड़क किनारे सड़े-गले फल-सब्जी, होटल एवं अन्य कचरा लगातार फेंका जा रहा है। गाय, कुत्ते और अन्य आवारा पशु भी कचरे को सड़क और आसपास के मकानों के सामने फैला देते हैं। इससे गंदगी, दुर्गंध, मच्छर-मक्खियों और संक्रमण का खतरा बना हुआ है। सोनागिरी: सड़क के बीच खुला चेंबर, हादसे का खतरा सोनागिरी सतनामी नगर निवासी इकराम खान ने सड़क पर खुले और क्षतिग्रस्त चेंबर को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने लिखा कि चेंबर की हालत खराब है और इसके कारण हादसे हो रहे हैं। बच्चे भी कई बार इसमें गिर रहे हैं। जरूरत के समय ऑटो तक गली में नहीं आ पाते, जिससे लोगों को परेशानी होती है। तस्वीर में चेंबर का ढक्कन टूटा हुआ दिखाई दे रहा है और उसे पत्थरों से ढकने का प्रयास किया गया है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं।

यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे।

शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे।

यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके।

लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।