डिप्टी कलेक्टर ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया:व्यवस्थाएं जांचीं, मरीजों से बात की
नीमच जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए डिप्टी कलेक्टर मयूरी जोक्स दोपहर करीब 12:30 बजे जिला अस्पताल निरीक्षण करने पहुंची। डिप्टी कलेक्टर ने देखी व्यवस्थाएं उन्होंने मैटरनिटी कक्ष, ओपीडी, लैब, इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर के टॉयलेट्स की सफाई व्यवस्था देखी।
मेडिकल, आर्थो और सर्जिकल वार्ड में ड्यूटी रजिस्टर की जांच कर कर्मचारियों से जानकारी ली। मरीजों से इलाज की जानकारी ली इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बात कर इलाज और अस्पताल की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
नौ बिंदुओं पर होगी जांच अधिकारी डॉक्टरों की मौजूदगी, सफाई, दवाइयों की उपलब्धता, साफ़ पानी और मरीजों की शिकायतों सहित नौ प्रमुख बिंदुओं की जांच करेंगे। कमियां मिलने पर रिपोर्ट सीधे कलेक्टर को दी जाएगी।
अधिकारियों की साप्ताहिक ड्यूटी कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने अस्पताल की निगरानी के लिए अधिकारियों की दिन के हिसाब से ड्यूटी लगाई है।
📡 स्रोत: NewsData.io