देश

दिशा सालियान मौत मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का CBI जांच का आदेश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दिशा सालियान मौत मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का CBI जांच का आदेश

सितंबर 02, नई दिल्ली: बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का आदेश दिया है। दिशा सालियान की मौत कथित तौर पर मुंबई के मलाड इलाके में एक ऊंची इमारत से गिरने के बाद हुई थी।

न्यायमूर्ति सारंग कोतवाल और न्यायमूर्ति रंजीतसिंह भोंसले की खंडपीठ ने मामले में फैसला सुनाते हुए CBI को जांच के लिए एक वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया है। यह आदेश दिशा सालियान के पिता की ओर से दायर याचिका पर आया है।

याचिका में उन्होंने अपनी बेटी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया था। याचिका में एक राजनेता और बॉलीवुड अभिनेता पर भी कथित तौर पर हत्या में भूमिका होने के आरोप लगाए गए थे। फ़ाइल फ़ोटो: दिशा सालियान

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।