डिस्ट्रिक्ट क्लब में 65.41 लाख से बनेगा बैडमिंटन कोर्ट

भरतपुर| डिस्ट्रिक्ट क्लब में बैडमिंटन खेलने वाले खिलाड़ियों को अब बेहतर सुविधा मिलने जा रही है। भरतपुर विकास प्राधिकरण डिस्ट्रिक्ट क्लब में बैडमिंटन कोर्ट खोलने जा रहा है। यह कोर्ट विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होगा। इसके लिए 65.41 लाख खर्च किए जाएंगे। डॉ.
श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के तहत होने वाला यह काम 4 महीने में पूरा किया जाएगा। बीडीए के अधिशासी अभियंता बीएल शर्मा ने बताया कि बैडमिंटन कोर्ट डिस्ट्रिक्ट क्लब में बनाया जाएगा। अधिशासी अभियंता ने बताया कि कोर्ट के निर्माण में अंतरराष्ट्रीय मानकों का ध्यान रखा जाएगा।
बैडमिंटन कोर्ट में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बीडब्ल्यूएफ यानी बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन से अनुमोदित होंगे। संबंधित फर्म को इन उत्पादों की परीक्षण रिपोर्ट भी देनी होगी। इससे कोर्ट में लगने वाली खेल सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकेगी।
कोर्ट निर्माण के लिए ऑनलाइन निविदा जारी की है। 29 अगस्त शाम 6 बजे तक निविदा जमा कर सकेंगी। तकनीकी बोली 31 को सुबह 11 बजे खोली जाएगी। काम की अवधि 4 माह रखी गई है, जिसमें मानसून अवधि भी शामिल है।
📡 स्रोत: NewsData.io