अपराध

ऑडिटोरियम से 4 क्विंटल सरिया चोरी, अज्ञात पर केस

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ऑडिटोरियम से 4 क्विंटल सरिया चोरी, अज्ञात पर केस

रहली| नगर पालिका द्वारा कॉलेज के पीछे निर्माणाधीन ऑडिटोरियम से करीब 4 क्विंटल लोहे की सरिया चोरी होने का मामला सामने आया है। निर्माण एजेंसी के मैनेजर कपिल सेन निवासी गढ़ाकोटा की शिकायत पर रहली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार फरियादी ने शिकायत में बताया कि बीती रात निर्माण स्थल से करीब 4 क्विंटल लोहे की सरिया चोरी की जा रही थी। सरिया को मालवाहक आपे से ले जाने की बात सामने आई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मालवाहक वाहन समेत करीब 4 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि चोरी की घटना में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। निर्माण स्थल से पहले भी सामग्री चोरी होने की जानकारी सामने आई है, जिसकी जांच भी की जा रही है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।