दिवाली-छठ पर 10 विशेष ट्रेनें, टाटानगर से जयपुर के लिए नई रेल सेवा; धनबाद-अलप्पुझा एक्सप्रेस का भी विस्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दिवाली-छठ पर 10 विशेष ट्रेनें, टाटानगर से जयपुर के लिए नई रेल सेवा; धनबाद-अलप्पुझा एक्सप्रेस का भी विस्तार, सांसद विद्युतवरण महतो और ढुल्लू महतो ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार।
Short Headline: दिवाली-छठ पर 10 विशेष ट्रेनें, टाटानगर से जयपुर के लिए नई रेल सेवा; धनबाद-अलप्पुझा एक्सप्रेस का भी विस्तार
23 अक्टूबर, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद: दिवाली और छठ के मद्देनजर रांची रेलमंडल से भी कुल 10 विशेष रेलगाडि़यां चलाई जाएंगी। इधर राज्य में रेल सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। सांसद विद्युतवरण महतो ने बताया कि जमशेदपुर और राजस्थान के बीच मजबूत रेल कनेक्टिविटी की अत्यंत महत्वपूर्ण मांग साकार होने जा रही है।
निरंतर, अथक और मजबूत प्रयासों का ही यह परिणाम है कि अब टाटानगर से सीधे जयपुर के लिए नई ट्रेन की सौगात मिल रही है। इस ऐतिहासिक नई रेल सेवा का शुभारंभ आगामी 26 अक्टूबर को दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे के बीच टाटानगर रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा। इस दौरान इस नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा, जबकि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस अवसर पर वर्चुअली जुड़ेंगे।
इधर सांसद ढुल्लू महतो ने जानकारी दी है कि भारतीय रेल ने धनबाद–अलप्पुझा एक्सप्रेस का तिरुवनंतपुरम उत्तर तक विस्तार किए जाने की स्वीकृति दी है।