विदेश

दिवाली के दिन भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, टाइमिंग से लाइव स्ट्रीमिंग तक जानें सब

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दिवाली के दिन भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, टाइमिंग से लाइव स्ट्रीमिंग तक जानें सब

दिवाली के दिन यानी 08 नवंबर (रविवार) को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने. खास दिन पर आप खास मैच का मजा ले सकते हैं.

यह मैच इन दिनों खेले जा रहे 2026 अंडर-19 एशिया कप में होगा. तो आइए जानते हैं कि आप इस मैच को कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे.

उससे पहले आपको बता दें कि यह टूर्नामेंट में टीम इंडिया का दूसरा मैच होगा.

मेन इन ब्लू ने पहला मैच नेपाल के खिलाफ खेला था, जिसमें 10 विकेट से जीत दर्ज की थी. इस जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप-ए के टेबल में टॉप पर है. पाकिस्तान का भी यह दूसरा मैच होगा.

उन्होंने पहले मैच यूएई के खिलाफ 9 विकेट से जीत हासिल की थी.

कब होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला?

अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला रविवार (08 नवंबर) को खेला जाएगा. यह वनडे फॉर्मेट मैच होगा. भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत, सुबह 10:30am बजे से होगी.

TYOHAAR BHI BADA, MUQABLA BHI BADA! 🔥 A Diwali blockbuster awaits as India and Pakistan go head-to-head for an electrifying game of cricket! 💪 Watch India take on Pakistan in the DP World Men's U19 Asia Cup, TOMORROW 10:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels Sony LIV! #SonySportsNetwork #SonyLIV #INDvPAK

Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 7, 2026

कहां होगा महामुकाबला?

भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच महामुकाबला अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) पर खेला जाएगा.

भारत में टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत और पाकिस्तान के मैच को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए टीवी पर ल

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।