राज्य

दिवाली को लेकर मुस्तैद अग्निशमन विभाग, दिवाली के चलते अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दिवाली को लेकर मुस्तैद अग्निशमन विभाग, दिवाली के चलते अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

1 से 8 नवंबर तक ड्यूटी पर तैनात रहेंगे अग्निशमन विभाग के कर्मचारी

नवंबर 06, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): दिवाली के त्योहार पर आतिशबाजी के बीच आगजनी की घटनाओं की आशंका को देखते हुए अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। 1 से 8 नवंबर तक सभी कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

कमांडेंट होमगार्ड टीआर शर्मा ने नाहन में आज मीडिया से बात की। टीआर शर्मा ने बताया कि दिवाली के त्योहार पर पटाखों और आतिशबाजी के चलते आगजनी की घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दिवाली के मद्देनजर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की 1 से 8 नवंबर तक छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

इस दौरान सभी कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे, ताकि आगजनी की कोई भी घटना होने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। विभाग की ओर से सभी फायर वाहनों और अग्निशमन उपकरणों को भी दुरुस्त रखा गया है। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में वर्तमान में अग्निशमन विभाग की कुल चार फायर यूनिट मौजूद हैं, जिन्हें जरूरत के अनुसार तुरंत मौके पर भेजा जा सकता है।

उन्होंने लोगों से भी दिवाली के दौरान पटाखे जलाते समय सावधानी बरतने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित करने की अपील की है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।