देश

दीवार से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दीवार से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत

रायगढ़, 28 अगस्त 2026 रायगढ़ जिले में बिती रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक दीवार से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा घरघोड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हुआ।

बताया जा रहा है कि बाइक तेज रफ्तार में थी और भेंगारी से टीआरएन कंपनी की ओर जाने वाले मार्ग पर रात 8 बजे के आसपास टीआरएन कंपनी की दीवार से टकरा गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों और घायल की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।