अपराध

दो दिवसीय दौरे पर आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दो दिवसीय दौरे पर आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी आ रहे हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, योगी दोपहर सवा तीन बजे के करीब काशी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री जनता हेलीकॉप्टर से ही जनता इंटर कॉलेज खोंचवां जाएंगे। इसके बाद वापस पुलिस लाइन ग्राउंड पर उतरेंगे। वहां से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित आठ जिलों के शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के मतदाताओं के महासम्मेलन में भाग लेने जाएंगे।इसके साथ ही काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन, सिगरा स्थित भारत सेवाश्रम संघ भी जाएंगे।

सीएम कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों और प्रस्तावित एयर शो की तैयारियों को लेकर भी समीक्षा बैठक कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के नमो घाट भी जाने की संभावना है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।