दिव्यांगजनों के लिए रायपुर में 31 अगस्त को होगा रोजगार मेले का आयोजन

रायपुर, 23 अगस्त 2026 विशेष रोजगार कार्यालय और एक निजी संस्था द्वारा दिव्यांगजनों के लिए रायपुर में 31 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। विशेष रोजगार कार्यालय की उप संचालक डॉ. शशीकला अतुलकर ने बताया कि इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी द्वारा असिस्टेंट के कुल तीस पदों पर भर्ती की जाएगी।
इसके लिए आवेदक का दसवीं उत्तीर्ण होना और आयु अट्ठारह से तीस वर्ष के बीच होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को दस हजार से बारह हजार रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों को छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल अथवा मोबाइल में ‘छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
आवेदक का रोजगार पंजीयन होना आवश्यक है। मेले में