देश

दिव्यांगजनों और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण व सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध- रामदास अठावले

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दिव्यांगजनों और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण व सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध- रामदास अठावले

01 अक्तूबर 2026, देहरादून: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि दिव्यांगजनों और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। वे देहरादून के झाझरा स्थित आईटीआई दून संस्कृति स्कूल में विशिष्ट अधिगम अक्षमता और ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों के लिए राज्य के पहले मैपिंग कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। यह कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य दिव्यांग बाल अभियान के तहत आयोजित किया गया। इस दौरान श्री अठावले ने विद्यार्थियों से संवाद किया और दिव्यांग बच्चों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी ली।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगता किसी व्यक्ति की क्षमता और प्रतिभा को कम नहीं करती। उन्होंने शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और सामाजिक समावेशन के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

श्री अठावले ने बताया कि देश में 2 करोड़ 68 लाख से अधिक दिव्यांगजन हैं। दिव्यांगजनों से जुड़ी विभिन्न पहलों के लिए करीब 950 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने सुगम बुनियादी ढांचे, शिक्षा और आवश्यक सहायता सुविधाओं को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

श्री अठावले ने दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने संस्थान की शैक्षणिक सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त शिक्षकों की व्यवस्था सहित अन्य सुझाव भी दिए।

संलग्न- फोटो

कैप्शन- उत्तराखंड राज्य दिव्यांग बाल अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने विद्यार्थियों से किया संवाद

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।