व्यापार

दिव्यांका-विवेक ने रखा अपने जुड़वा बेटों का नाम, जानें क्या है 'दैविक' और 'वैदविक' का मतलब

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दिव्यांका-विवेक ने रखा अपने जुड़वा बेटों का नाम, जानें क्या है 'दैविक' और 'वैदविक' का मतलब

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया ने शादी के 10 साल बाद जून 2026 में जुड़वा बेटों का वेलकम किया था. अब आखिरकार कपल ने अपने दोनों बेटों के नाम का खुलासा कर दिया है.

बच्चों के जन्म के करीब पांच महीने बाद 7 नवंबर को दिव्यांका और विवेक ने उनके नाम बताए.

बता दें कि जन्म के बाद से ही कपल अपने जुड़वा बेटों को टी1 और टी2 कहकर बुला रहा था.

क्या है दिव्यांका-विवेक के जुड़वा बेटों का नाम?

हाल ही में दिव्यांका और विवेक ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने परिवार के सदस्यों को एक खास चैलेंज दिया.

दोनों ने अपने जुड़वा बच्चों के नाम बताने के लिए क्लू ढूंढने वाला गेम रखा था.

विवेक के पिता ने जब एक क्लू सुलझा लिया, तो दिव्यांका ने यूट्यूब पर अपने फॉलोअर्स के साथ बच्चों के नाम का खुलासा किया.

अपने पहले बेटे का नाम बताते हुए दिव्यांका ने कहा, 'तो हमारे टी1 का होता है खुलासा.

टी1 का नाम है दैविक.' इसके बाद उन्होंने बताया कि उनके दूसरे बेटे टी2 का नाम वैदविक रखा गया है.

वीडियो में आगे दिव्यांका ने अपने जुड़वा बेटों के नाम रखने के पीछे की वजह और उनका मतलब भी बताया.

दैविक नाम के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि उनका पहला बेटा बिल्कुल विवेक की तरह है.

क्या है 'दैविक' और 'वैदविक' का मतलब

दिव्यांका ने बताया कि जन्म के समय से ही दैविक की पकड़ काफी मजबूत थी. वो उनकी उंगलियों को बहुत कसकर पकड़ता था.

एक्ट्रेस ने कहा, 'शुरू से एक तो स्ट्रेंथ उसमें ज्यादा थी.' इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दैविक के चेहरे और शारीरिक बनावट में उनकी भी कुछ झलक देखने को मिलती है.

दिव्यांका और विवेक ने अपने दूसरे बेटे का नाम वैदविक रखा है. दिव्यांका ने बताया कि वैदविक जन्म

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के जुड़वा बेटों के नाम का खुलासा एक हलचल पैदा कर रहा है। यह खबर दर्शाती है कि सेलिब्रिटी परिवार भी निजी निर्णयों को सार्वजनिक करते हैं, जिससे उनके प्रशंसकों को जुड़वा बच्चों के नामों के पीछे के अर्थ का पता चलता है। नामों का चयन ‘दैविक’ और ‘वैदविक’ से प्रेरित है, जो आध्यात्मिक और पारंपरिक मूल्यों को दर्शाता है। इस जानकारी से आम जनता को नामकरण पर सांस्कृतिक प्रभाव और सेलिब्रिटी जीवन के निजी पहलुओं के प्रति जागरूकता मिलती है, जिससे समाज में नामकरण पर चर्चा और विचार

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।