विदेश

Diwali Day: अमेरिका में 8 नवंबर को घोषित हुआ दिवाली-डे, सरकार ने कहा- सभी इस जश्न में शामिल हों

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Diwali Day: अमेरिका में 8 नवंबर को घोषित हुआ दिवाली-डे, सरकार ने कहा- सभी इस जश्न में शामिल हों

कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली ने आठ नवंबर को 'दीवाली डे' के तौर पर मनाने का प्रस्ताव पास किया. साथ ही राज्य के लोगों से इस जश्न में शामिल होने की अपील की.

असेंबली के सदस्यों दर्शन पटेल और ऐश कालरा की ओर से पेश प्रस्ताव में कैलिफोर्निया और दुनिया भर में रहने वाले भारतीय-अमेरिकियों और भारतीय मूल के लोगों के प्रति गहरा सम्मान भी जताया गया है.

असेंबली में गुरुवार को पास हुए प्रस्ताव में कहा गया, "असेंबली रविवार, आठ नवंबर 2026 को होने वाले इस साल के दीवाली त्योहार को मान्यता देती है और कैलिफोर्निया के लोगों को खुशी के इस दिन के जश्न में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करती है." इसमें कहा गया कि दीवाली, जो भारतीय-अमेरिकियों और दक्षिण एशियाई अमेरिकियों के लिए बहुत अहम त्योहार है, इसे पूरे अमेरिका और दुनिया भर में हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन समुदाय के लोग हर साल मनाते हैं.

रोशनी का त्योहार है दिवाली प्रस्ताव के मुताबिक, दीवाली दुनिया के सबसे पुराने त्योहारों में से एक है. यह परिवारों, दोस्तों और समुदायों को उदारता, एकता, खुशी, सराहना और आत्म-चिंतन के जश्न के लिए एक साथ लाता है.

इसमें कहा गया, "दीवाली, जिसे आम तौर पर 'रोशनी का त्योहार' कहा जाता है, एक ऐसा समय है जब घरों को मोमबत्तियों, तेल की लालटेन और मिट्टी के दीयों से रोशन किया जाता है और अच्छी सेहत, धन, ज्ञान, शांति और समृद्धि के प्रति सम्मान दिखाने के लिए आसमान आतिशबाजी से जगमगा उठता है."

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।