दीया बोलीं-पत्रकार जान खतरे में डालकर सच्चाई सामने लाते हैं:गिरीश अग्रवाल ने कहा-सैनिक की तरह कर्तव्य निभा रहे पत्रकार; भास्कर-गूगल के सहयोग से आयोजन

दैनिक भास्कर और गूगल के सहयोग से जयपुर के होटल ललित में न्यूज ट्रेनिंग सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजस्थान और बिहार के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इसमें राजस्थान की 30 बेस्ट स्टोरीज पर 34 पत्रकारों और बिहार की 12 बेस्ट स्टोरीज के लिए पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा- भास्कर एप के माध्यम से ग्राउंड की आवाज हम तक पहुंचती है। इनकी वजह से हम लोग अपने काम को बेहतर कर सकते हैं। भास्कर की वजह से बहुत कुछ बदला है, यह सबसे पहले, सबसे सटीक खबर लेकर आता है। आप लोग एक सैनिक की तरह काम कर रहे हैं। आज उन सैनिकों को सम्मानित किया गया है।
उसके लिए मैं दैनिक भास्कर डिजिटल का आभार व्यक्त करती हूं। कार्यक्रम में दैनिक भास्कर ग्रुप के डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल, गूगल की इंडिया न्यूज पार्टनरशिप की हेड दुर्गा रघुनाथ, गूगल इंडिया न्यूज पार्टनरशिप के नितिन, दैनिक भास्कर एप के सीईओ पथिक शाह और राजस्थान के स्टेट एडिटर किरण राजपुरोहित भी मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन दैनिक भास्कर के स्टेट वीडियो हेड अमित शर्मा ने किया। दैनिक भास्कर एप आज की जरूरत दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान में भास्कर एप के जरिए तुरंत खबर मिलती है और एप देखकर हम अपने अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश देते हैं। यह एक तरह से सबकी जरूरत बन गया है।
भास्कर एप के ग्राउंड पर काम कर रहे पत्रकार अपनी जान को जोखिम में डालकर जनता के सामने सच्चाई लेकर आते हैं। यही कारण है कि भास्कर पर जनता का विश्वास और बढ़ा है। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा- आप बिना किसी भेदभाव के खबर लेकर आते हैं।
आपसे हमारा रिश्ता खट्टा-मीठा रहा है, लेकिन इससे हमेशा अच्छा बदलाव आया है, इसलिए यह बेहतर रहा है। आज सोशल मीडिया का दौर है। इंस्टाग्राम और स्नैपचैट के माध्यम से न्यूज जल्दी शेयर होती है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप पढ़कर ही सही खबर पता लगती है। एक सैनिक की तरह ग्राउंड पर कर्तव्य निभा रहे भास्कर के पत्रकार
इस मौके पर दैनिक भास्कर ग्रुप के डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल ने कहा कि दैनिक भास्कर-गूगल आपसी सहयोग से गांव-ढाणी तक अपनी पहुंच को संभव कर सके हैं। 1996 में स्वर्गीय रमेश चन्द्र अग्रवाल ने राजस्थान के हर गांव और कस्बों को जोड़ने का लक्ष्य लेकर दैनिक भास्कर न्यूज पेपर की शुरुआत की
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar