दीया मिर्जा ने जब प्रोड्यूस की फिल्म, गिरवी रखना पड़ा पहला घर, फिर भी विद्या बालन को दी पूरी सैलरी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दीया मिर्जा ने 2001 में फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से डेब्यू किया था. दीया ने कई शानदार फिल्में की हैं.
एक्टिंग के अलावा दीया ने प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाया. 2014 में उन्होंने फीमेल लीड फिल्म 'बॉबी जासूस' को प्रोड्यूस किया. फिल्म में विद्या बालन लीड रोल में थी. हालांकि, प्रोजेक्ट को फाइनेशियल परेशानी झेलनी पड़ी.
दीया ने खुद इसके बारे में बात की थी.
उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था, 'मुझसे कहा गया कि अगर मैंने फिल्में प्रोड्यूस करना शुरू किया तो मुझे एक्टर के तौर पर काम नहीं मिलेगा. और ये सच था. कुछ समय के लिए काम मिलना कम हुआ.
मैंने एक बड़े प्रोड्यूस के अप्रोच किया जो कई फिल्में बना रहे थे.
मैंने उनसे कहा था कि मुझे किसी में कास्ट कर लें तो उन्होंने कहा कि मुझे लगा कि अब तुम प्रोड्यूस करोगी. मैं ऐसे थी कि क्या इस एक कंडीशन है जिसकी वजह से मौके कम हो गए.
इंडिया में अगर आप प्रोड्यूसर बनना चाहती हैं तो ऐसा समझा जाता है कि आप अब फिल्में करने में इंटरेस्टेड नहीं हैं. मुझे ये भ्रम तोड़ने में थोड़ा समय लगा.'
ये भी पढ़ें- 'बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी कोई बात नहीं', 78 साल की मौसमी चटर्जी की बेटी को सलाह
दीया को गिरवी रखना पड़ा था घर
आगे दीया ने बताया, 'मैंने अपना पहला घर गिरवी रखा, जो मैंने खरीदा था.
ताकि मैं वो कहानी कह सकूं जो मैं कहना चाहती थी. फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो गई थी. हमें ऐसे एक्टर्स की डेट मिल गई थी जिनका मैं सम्मान करती थी. और बहुत पसंद करती थी- विद्या बालन. पूरी टीम तैयार थी.
विद्या की कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल भी रही. विद्या एक पॉपुलर नाम थीं.
वो लगे रहो मुन्ना भाई, हे बेबी, भूल भुलैया और किस्मत कनेक्शन जैसी फिल्में कर चुकी थीं. लेकिन अचानक से स्टूडियो ने अपने हाथ खींच लि
📡 स्रोत: ABP Live Film