राजनीति

डीयू छात्रसंघ चुनाव से पहले ABVP-NSUI गुट में झड़प:2 छात्र घायल, गाड़ियों में तोड़फोड़; लाठी लिए जा रहे लोगों के वीडियो सामने आए

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
डीयू छात्रसंघ चुनाव से पहले ABVP-NSUI गुट में झड़प:2 छात्र घायल, गाड़ियों में तोड़फोड़; लाठी लिए जा रहे लोगों के वीडियो सामने आए

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव से पहले बुधवार रात नॉर्थ कैंपस में छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प हुई। ABVP और NSUI ने एक-दूसरे से जुड़े लोगों पर अलग-अलग जगहों पर हमला करने के आरोप लगाए। हमले में दो छात्रों को चोटें आई हैं। कैंपस में खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। घटना से पहले के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें कुछ अज्ञात लोग हाथों में लाठियां लेकर जाते दिख रहे हैं।

हालांकि, वे किस संगठन के थे, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और कैंपस में पुलिस तैनात है। फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है। DUSU चुनाव के लिए 16 सितंबर को प्रचार खत्म हो चुका है। मतदान 18 सितंबर और मतगणना 19 सितंबर को होगी। ABVP का दावा- सदस्य पर जानलेवा हमला, कार्यकर्ताओं से मारपीट की ABVP ने आरोप लगाया कि लॉ सेंटर-1 (LC-1) के बाहर उसके एक सदस्य पर जानलेवा हमला किया गया।

संगठन का दावा है कि हमले में कांग्रेस, इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) और NSUI से जुड़े लोग शामिल थे। ABVP ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के हरि मंदिर में उसके सदस्यों के घर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने हमला किया। संगठन के मुताबिक, उस समय ABVP सदस्य शांतिपूर्ण बैठक कर रहे थे और वहां महिला छात्र सदस्य भी मौजूद थीं।

ABVP ने दावा किया कि एक हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। ABVP के मुताबिक, कांग्रेस से जुड़े गैर-छात्र राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने NSUI पैनल के लिए प्रचार किया। संगठन ने बाहरी राजनीतिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी और क्लासरूम में प्रचार पर सवाल उठाए। साथ ही छात्रों को प्रभावित करने के लिए पैसे के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

NSUI का दावा- आदिवासी छात्र पर हमला हुआ वहीं, NSUI ने आरोप लगाया कि मोतीलाल नेहरू कॉलेज के बाहर उसके आदिवासी छात्र सदस्य पर ABVP से जुड़े लोगों ने हमला किया। संगठन ने घटना की जांच और कार्रवाई की मांग की। NSUI के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रवि हनुमान पांडे ने ABVP पर डराने और अलग-थलग करने की राजनीति करने का आरोप लगाया।

मोतीलाल नेहरू कॉलेज में शिक्षक से मारपीट मोतीलाल नेहरू कॉलेज (ईवनिंग) में DUSU के एक प्रचारक पर शिक्षक से मारपीट का आरोप लगा। इसके बाद कॉलेज की फैकल्टी ने प्रदर्शन किया। एक शिक्षक के मुताबिक, फैकल्टी के एक सदस्य को

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव से पहले ABVP और NSUI के बीच झड़प के बारे में है, जिसमें दो छात्र घायल हुए और गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह छात्र राजनीति की तीव्रता और हिंसक टकराव को दर्शाती है, जो शैक्षणिक माहौल और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि विश्वविद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठेंगे, छात्र राजनीति के प्रति विश्वास घटेगा और राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक दलों की छवि पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।