मनोरंजन

'दो घंटे पहले जिनसे मिला, अब वो हमारे बीच नहीं...', मुश्ताक खान के निधन से टूटे राजपाल यादव

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'दो घंटे पहले जिनसे मिला, अब वो हमारे बीच नहीं...', मुश्ताक खान के निधन से टूटे राजपाल यादव

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मुश्ताक खान अब हमारे बीच नहीं रहे. उनका 24 सितंबर को 56 साल की उम्र में निधन हो गया.

वो लंबे समय से लंग्स कैंसर से जूझ रहे थे और उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही थी. वो लंग्स कैंसर की आखिरी स्टेज में थे.

मुंबई के नानावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली.

मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों ने उनके निधन पर दुख जताया है.

अब एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव ने भी मुश्ताक खान को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

हैरानी वाली बात ये है कि राजपाल यादव निधन से महज दो घंटे पहले ही मुश्ताक खान से मिलने गए थे. राजपाल यादव ने मुश्ताक खान संग अपनी आखिरी मुलाकात का भी ज्रिक किया.

'मुझे तो अभी भी यकीन नहीं हो रहा...'

राजपाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर मुश्ताक खान की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं.

इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'आज दोपहर में मैं मुश्ताक भाई से मिलने गया, उनसे बातें की.

उन्होंने मुझे देखा, मुझसे हाथ भी मिलाया और हमारी सारी बातें सुन रहे थे और रिएक्ट भी कर रहे थे.

मुझे तो अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि दो घंटे पहले मैं जिनसे मिला, जिनसे हाथ मिलाया, वो अब हमारे बीच नहीं हैं.'

ये भी पढ़ें: थ्रिलर से हॉरर कॉमेडी तक, थिएटर-ओटीटी पर इस फ्राइडे रिलीज होंगी मलयालम की 5 धांसू फिल्में

उन्होंने आगे लिखा, 'ऊपर वाले के फैसले के आगे हम सब नतमस्तक हैं. मुश्ताक भाई हमेशा एक लोकप्रिय इंसान और अभिनेता थे, हैं और रहेंगे.

आपको बड़े दुखी हृदय के साथ भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.'

<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1p

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मुश्ताक खान, बॉलीवुड के प्रख्यात अभिनेता, का 24 सितंबर को 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से लंग्स कैंसर से जूझ रहे थे और मुंबई के नानावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। यह घटना फ़िल्म उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है, क्योंकि खान ने अपने करियर में कई यादगार भूमिकाएँ निभाई हैं। उनकी मृत्यु से जनता में शोक और यादों की लहर दौड़ रही है, और यह हमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता की याद दिलाती है।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।